GANG OF WONDERLAND (part 2)

 ''क्या हुआ ड्राइवर भैया ''-प्रिंसिपल मैडम ने ड्राइवर से  अचानक बस रुकने की वजह पूछी थी | 

''मैडम लगता है टायर पंक्चर हो गया है ''- कहते हुए ड्राइवर बस से उतरा था फिर प्रिंसिपल मैडम के पास आया और बोला -''मैडम बस का पूरी तरह बर्स्ट हो गया है जंगल में मैकेनिक नहीं  मिलेगा में आस -पास देखकर आता हु ''- यह कहकर ड्राइवर  वहाँ  से  चला गया | 

 सब बच्चे और टीचर्स बस से उतर गए |  टीचर्स ने बच्चो को इधर- उधर न जाने की हिदायत दी कहा -''जो भी स्टूडेंट इधर उधर जायेगा उसे पनिशमेंट मिलेगी बस ठीक होने में  टाइम था ऊपर से ड्राइवर अंकल भी कही दिखाई नहीं दे रहे थे | रमशा प्रिंसिपल मैडम से बोली -'' मेम जब तक ड्राइवर अंकल आएंगे तब तक तो हम बस में बैठे बैठे बुरी तरह बोर हो जायेगे क्या हम ऐसा नहीं कर  सकते जब तक बस ठीक हो हम सड़क के उस  पार अपने-अपने  टेंट  लगा लेते है | 

रमशा  की बात सुनकर मेम बोली -''लेकिन रमशा उधर तो जंगल है उधर रुकने का  रिस्क नहीं ले सकते है जंगल में  जंगली जानवर  भी हो सकते है | 

''मेम जंगल तो आगे है हम अपने टेंट्स वहाँ लगाएंगे ''-रमशा ने अपनी ऊँगली से एक खाली मैदान की ओर  इशारा करते हुए कहा | 

''ठीक है तो सभी स्टूडेंट्स और टीचर्स अपने -अपने ग्रुप के साथ टेंट लगा ले ''-प्रिंसिपल मेम ने सब से कहा  | यह सुनकर सब अपने अपने टेंट लगाने लगे | रमशा ने भी अपने ग्रुप के साथ अपना टेंट लगा लिया ,रमशा  बोली-''चलो इशिका क्रिकेट खेलते है | उसकी बात सुनकर इशिका बोली -''लेकिन  क्रिकेट का सामान कहाँ है रमशा मुझे नहीं मिल रहा | 

''यहाँ  है सामान क्रिकेट का ''- आहम और नायाब एकसाथ बोले | ''  तो फिर ठीक है तुम्हारा कजिन हनी कहाँ है इशिका ''-रमशा ने इशिका से पूछा | 

''में यहाँ  हूँ  में यह देखने गया था की हम क्रिकेट खेलेंगे कहाँ ? जगह तो मिल गयी और मेने मेम से भी इज़ाज़त ले  ली है चलो अब खेलते है'' | वे पांचो खेलने लगते है ,बेटिंग रमशा कर रही थी उसने एक शॉट मारा और बॉल जंगल में चली गयी  तो आहम रमशा से बोला -''रमशा मुझे अपनी बॉल चाहिए मेरे पापा मेरे  बर्थडे पर मेरे लिए यू.एस  से लाये थे | 

''मेने कब कहा  कि मेरे लिए लाये थे ,देखो सब चलते है गेंद जंगल में है वह भी इतने घने, कोई पार्क में नहीं जो जाऊ और ले आऊ तुम सब भी चलो मिलकर ले आते है '' -रमशा की बात सुनकर हनी बोला -''नो में जंगल में नहीं जाऊँगा मेरी मम्मी कहती है जंगल में बहुत भयंकर वाले जानवर होते है जो इन्सान  को देखते ही चीड़  फाड़ देते है और वेसे भी लम्बे लम्बे शॉट मारने का तुम्हे ही भूत चढ़ा था इसलिए जाओ और इस भूत को जंगल में छोड़ आओ और गेंद ले आओ | 

''ठीक है जाती हूँ  बड़े मतलबी दोस्त हो कोई नहीं सब का वक़्त आता है ''-यह कहकर रमशा जंगल में चली गयी वह गेंद को इधर उधर ढूंढती है पर उसे गेंद नहीं मिली रमशा गेंद ढूंढते हुए बड़बड़ाती है -''अरे बॉल यू.एस की ही तो थी कोई आउट ऑफ़ वर्ल्ड तो थी नहीं जिसके सामने उस आहम के बच्चे को मेरी जान भी सस्ती लगती है भेज दिया मुझ अकेली को जंगली जानवरो का निवाला बनने ''-वह अभी बड़बड़ा ही रही थी की उसकी नज़र एक गुफा पर पड़ी उस गुफा के अंदर गेंद पड़ी थी | 

रमशा गुफा के अंदर चल पड़ी यह सोचते हुए की -''अगर गुफा के अंदर शेर हुआ तो जा तो  रही हूँ अपने पैरों  पर चलकर पर बाहर आउंगी शेर के पेट के अंदर सवारी करके | डरते डरते उसने गेंद उठा ली जैसे ही उसने गुफा के चारो तरफ देखा तो आश्चर्यचकित रह गयी | 


Comments

Post a Comment