GANG OF WONDERLAND (part5)
''यह लो तुम्हारी बॉल ,वैसे यह बॉल मेरे लिए बहुत लकी निकली ''-रमशा ने आहम को बॉल देते हुए कहा उसकी बात सुनकर बाकि सब नासमझी से मुँह ताकने लगे | ''इतनी देर लगा दी बॉल वापस लाने में पता है कब से तुम्हारा वेट कर रहे है हम तो डर गए थे कि कहीं तुम्हे कुछ खैर हनी तो प्रिंसिपल मेम को बताने जा रहा था वो तो मेने रोक लिया वैसे भी बस ठीक हो गयी है चलो अब जल्दी सारे बच्चे बस में बेठ चुके है ''-इशिका ने बताया तो वे चारो भी उसके पीछे जाने लगे | ''क्या इन्हे बता दू वंडरलैंड के बारे में ,नहीं अभी बताया तो यकीन नहीं करेंगे उल्टा मज़ाक बनायेगे मौका देखकर बताऊगी ''- रमशा के दिमाग में सिर्फ वंडरलैंड चल रहा था उसका पूरा रास्ता यही सोचते हुए गुज़रा | 😊😊😊 ''यस्वी तुमने मुझे मिज़रा को सच बताने से क्यों रोका यह तुम भी जानती हो कि वह मिज़रा ही...