Posts

ALFAZ KE MOTI

 वह कभी गरीब नहीं होता जो अपने रब से मांगता है।  वह लोग कभी किसी के नहीं हो सकते जो दोस्त और रिश्ते लिबास की तरह बदलते है।  जिस चीज का इल्म न हो उसे मत कहो। जिस चीज की ज़रूरत नहीं हो उसे तलाश मत करो. माफ़ करना उसके लिए अच्छा होता है जो सज़ा दे सकता है।  माँ बाप को बुरा मत जानो चाहे उन में लाख बुराइया हो।  जब अक्ल बढ़ती है तो बाते कम हो जाती है।  दोस्त की कोई बात बुरी लगे तो खामोश हो जाओ अगर वो वाक़ई में दोस्त है तो खुद समझ जायेगा और अगर न समझे तो वो तुम्हारा दोस्त नहीं।  प्यार की बात वहा करो जहां प्यार निभाया जाता हो।

GANG OF WONDERLAND (part15)

Image
 ''छोड़ो हमे वरना तुम्हे पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा ''-रमशा ने उनका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। ''साथियो इस की ज़ुबान ज्यादा चल रही है ,सबसे पहले इसी का खून पियेंगे जब टे बोलेगी तब ही इसकी ज़बान रुकेगी ''-कहकर चमगादड़ उसकी तरफ बढ़ने लगे।  ''यह तो मिज़रा की तरफ बढ़ रहे है ,मुझे मिज़रा को बचाना होगा ''-प्रिंस खुद से बोला फिर चमगादड़ से कहा -''रुक जाओ उसको छोड़ दो अगर खून पीना ही है तो पहले मेरा पियो।  ''लगता है मरने की ज्यादा जल्दी है ;लेकिन तुम्हारी इच्छा भी पूरी करेंगे लेकिन पहले मरेगी तो यही लड़की ''-वे चमगादड़ फिर से रमशा की तरफ मुड़े,इससे पहले वे रमशा के करीब पहुँचते एक चमगादड़ वहां आया और अपने साथियो से बोला  -''मायावी चुड़ैल यह आ चुकी है हमे उनके स्वागत के लिए जाना होगा।  ''अच्छा है आज दावत में उनको इन इंसानो को परोसेंगे वह हमारी खिदमत से खुश हो जाएगी ''-दूसरा चमगादड़ बोला।  ''जाने से पहले इन्हे एक पिंजरे में बंद कर देता हूँ ताकि भागने की कोशिश ना करे ''-यह कहकर एक चमगादड़ ने जादू किया व...

GANG OF WONDERLAND (part14)

Image
 ''वे चमगादड़ उस दिशा में गए है हमे भी वहीं जाकर देखना होगा ''-प्रिंस ने उनसे कहा तो वे उसकी बात सुनकर उसके पीछे चलने लगे।  चलते-चलते उन्हें रुकना पड़ा था क्योकि सामने बहुत सारे चमगादड़ थे और पास में नायाब और हनी बेहोश पड़े थे प्रिंस ने उन सबको छुपने का इशारा किया वे सब एक पत्थर के पीछे छुप गए। देखते ही देखते उन चमगादड़ ने इन्सान का रूप ले लिया वे इंसानो के रूप में भी इतने भयंकर दिख रहे थे कि इशिका की चीख निकल गयी अगर प्रिंस वक़्त पर उसके मुँह पर हाथ नहीं रखता तो सब चमगादड़ चौकन्ने हो जाते।  ''पागल हो गयी हो वे चमगादड़ हमे देख लेते तो हमे भी कैद कर लेते इसीलिए ऐसी कोई भी बेवकूफी मत करना जिससे हम पकडे जाये ''-प्रिंस ने अपना हाथ हटाते हुए धीरे से कहा। उन तीनो ने हां में गर्दन हिलाई।  ''आज सालो बाद मानव का शिकार मिला है बड़ा मज़ा आएगा इंसानो का खून पीने में ''-एक चमगादड़ बोला और उन दोनों की तरफ बढ़ने लगा।  ''नायब '' हनी ''में यहां बैठकर अपनी बहन और अपने दोस्त को मरते हुए नहीं देख सकता,में उन्हें बचाने जा रहा हूँ ''-आहम जा...

GANG OF WONDERLAND (part13)

Image
''अरे हम कब से चल रहे है यह अँधेरी गुफा खत्म होने का नाम नहीं ले रही में तो बहुत थक गयी हूँ ''-इशिका एक पत्थर पर बैठते हुए बोली। ''हां में भी बहुत थक गया हूँ ''-आहम भी उसके पास बेठ गया।  ''ठीक है तुम सब थोड़ी देर यहीं बैठकर आराम करो में इस गुफा से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढता हूँ ,रमशा तुम मेरे साथ चलो ''-प्रिंस ने रमशा से कहा तो वह उसके साथ चल पड़ी।  ''तुम्हे क्या लगता है हम कैसे बाहर निकलेंगे ''-चलते-चलते प्रिंस ने रमशा से पूछा।  ''कैसे क्या रास्ता ढूंढेगे ''-रमशा ने कंधे उचकाए तो प्रिंस मुस्कुरा दिया।  ''तुम मुस्कुरा क्यों रहे हो मेने कोई जोक सुनाया ?-रमशा ने चिढ़कर पूछा।  ''सोच रहा हूँ मिज़रा यहां होती तो वह रास्ता ढूंढती नहीं बल्कि खुद रास्ता बना लेती लेकिन लगता है मिज़रा की याद के साथ मिज़रा की सोचने की शक्ति भी चली गयी ''-प्रिंस कुछ सोचते हुए बोला।  '' हां तो तुम भी तो उसी के दोस्त हो तुम क्यों नहीं बना लेते रास्ता ''-रमशा उसे घूरते हुए बोली।  ''मैने अभी हवा ...

ANMOL BAATE

Image
                            (1) अच्छे के साथ अच्छे रहो मगर बुरे के साथ बुरा मत करो क्योकि तुम पानी से खून धो सकते हो लेकिन खून से खून नहीं।                               (2) गम और मुश्किलात सिर्फ अल्लाह को बताया करो इस यकीन के साथ की वो तुम्हे जवाब भी देगा और तकलीफ भी दूर करेगा।                              (3) अपनी ज़िन्दगी में हर किसी को अहमियत दो। जो अच्छा होगा ख़ुशी देगा। जो बुरा होगा सबक सिखाएगा।                             (4)  कभी यह देखना चाहते हो की तुम कितने अमीर हो तो अपनी दौलत मत गिनना ,अपनी आँखों से कुछ आंसू गिराना और देखना कितने हाथ उनको समेटने के लिए आगे बढ़ते है। 

GANG OF WONDERLAND(Part12)

Image
 ''हां अभी करती हूँ ''-रमशा ने हाथ आगे किया।  ''रमशा यह क्या तुम इतनी देर से हवा में बाते कर रही हो ''-इशिका जो उसे देख रही थी उससे बोली।  ''हां में वो उपरवाले से दुआ कर रही थी कि हम सब को बचाले ''-उसने सफाई दी फिर सबसे नज़रे बचाकर उसने मोती की जाग्रित किया। मोती जाग्रित  ही प्रिंस वहां आ गया जहां पुस्तक पड़ी थी।  ''मेरा शक सही था यह वही पुस्तक है और जहां  तक में जानता हूँ यह काम विनाश परी के अलावा कोई और नहीं कर सकता तुम्हे तो में बाद में देखूगा विनाश परी ,बहुत जल्द तुम्हारे विनाश के  साथ आउगा यह वादा मेरा ''-प्रिंस ने पुस्तक पर हाथ रखा तो वह भी उसमे समा गया।  ''विनाश परी यह तो प्रिंस था यह क्यों इस पुस्तक चला गया ''-बड़बोले बोला।  ''बड़बोले इसे कहते है एक तीर तीन शिकार -मिज़रा,प्रिंस और मेरी बुराई की दुनिया की आज़ादी -हा -हा -हा -विनाश परी एक बार फिर हंसी थी।  ''हेलो एवरीवन ''-प्रिंस की आवाज़ पर वे सब पीछे मुड़े।  '' पिंकू तुम यहां कैसे ''-हनी ने आगे बढ़कर सवाल पूछा था।  ...

GANG OF WONDERLAND(part11)

Image
 ''मिज़रा जीवित है असम्भव ,ऐसा नहीं हो सकता मैने खुद अपने हाथो से उसका अंत किया था ''-विनाश परी को अपनी आँखों पर जैसे यकीन नहीं आया।  ''उन सब को बचाने के लिए मुझे भी इस बुक के अंदर जाना होगा ,अपने दोस्तों को बचाने के लिए मेरे पास बस एक यही रास्ता है ''-रमशा ने कहकर जैसे ही उस बुक पर हाथ रखा वह भी उसके अंदर समा गयी।                                   ********** ''कितना सूना हो गया है हमारा वंडरलैंड प्रिंस ,पहले कितनी खुशहाली थी लेकिन अब लगता है सब रूठ गया हमसे ,पता नहीं मिज़रा की याददाश्त कब वापस आएगी और जेसमीन कब हमारे साथ होगी ?''-यस्वी उदास लहज़े में बोली।  ''यस्वी मुझे अंदर ही अंदर बेचैनी हो रही है ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मिज़रा किसी मुसीबत  में हो प्लीज तुम अपनी शक्ति से देखो ना कहीं वह सच में तो किसी मुसीबत में तो नहीं ''प्रिंस ने यस्वी से कहा।  ''प्रिंस में नहीं देख पा रही हूँ मिज़रा जहाँ कहीं भी है मेरी दिव्य दृष्टि वहाँ तक नहीं पहुंच पा रही है ''-यस्वी ने अपनी बंद आँखे ख...