GANG OF WONDERLAND (part5)
''यह लो तुम्हारी बॉल ,वैसे यह बॉल मेरे लिए बहुत लकी निकली ''-रमशा ने आहम को बॉल देते हुए कहा उसकी बात सुनकर बाकि सब नासमझी से मुँह ताकने लगे |
''इतनी देर लगा दी बॉल वापस लाने में पता है कब से तुम्हारा वेट कर रहे है हम तो डर गए थे कि कहीं तुम्हे कुछ खैर हनी तो प्रिंसिपल मेम को बताने जा रहा था वो तो मेने रोक लिया वैसे भी बस ठीक हो गयी है चलो अब जल्दी सारे बच्चे बस में बेठ चुके है ''-इशिका ने बताया तो वे चारो भी उसके पीछे जाने लगे |
''क्या इन्हे बता दू वंडरलैंड के बारे में ,नहीं अभी बताया तो यकीन नहीं करेंगे उल्टा मज़ाक बनायेगे मौका देखकर बताऊगी ''- रमशा के दिमाग में सिर्फ वंडरलैंड चल रहा था उसका पूरा रास्ता यही सोचते हुए गुज़रा |
😊😊😊
''यस्वी तुमने मुझे मिज़रा को सच बताने से क्यों रोका यह तुम भी जानती हो कि वह मिज़रा ही थी क्या तुम नहीं चाहती मिज़रा वापस आये ,तुम्हे पता है एक पल को मुझे कितनी ख़ुशी हुई थी मिज़रा को यहाँ देखकर ''-प्रिंस को यस्वी पर गुस्सा आ रहा था |
''यह बताओ प्रिंस तुम्हे पलभर की ख़ुशी चाहिए या हमेशा की ''- यस्वी ने इत्मीनान से जवाब दिया |
''में कुछ समझा नहीं ''-प्रिंस झुंझलाया।
में समझाती हूँ ,तुम्हे याद है उस घटना के बाद जब मिज़रा जल में गिरकर गायब हो गयी थी तो मेने और परियो ने मिज़रा को कहाँ -कहाँ नहीं ढूँढा लेकिन वह कहीं नहीं मिली एक बार जब में पृथ्वी पर किसी की मदद के लिए वहाँ गयी तो मेने वहाँ मिज़रा को देखा मुझे उसको देखकर बहुत ख़ुशी हुई में उसके पास ही जा रही थी तभी वह किसी के पुकारने पर पीछे पलटी थी और पता है पुकारने वाले ने उसे मिज़रा नहीं रमशा कहकर पुकारा था '' - यस्वी बोलते बोलते रुकी।
''तो फिर हम मिज़रा को कैसे याद दिलाये की वो रमशा नहीं है मिज़रा है इस वंडरलैंड की शासक।''-प्रिंस बोला
''हाँ इस बात से में और परियां बहुत चिंतित थे की मिज़रा की याद को वापस कैसे लाये इसीलिए यह जानने के लिए हम सब सर्वज्ञ परी के पास गए।
सर्वज्ञ परी ने हमे बताया -''मिज़रा की याद बहुत जल्द लौट आएगी परन्तु उसके लिए मोती में तुम्हे यादशक्ति के झरने के जल को समाना होगा इससे यह फायदा होगा कि मिज़रा जब भी मोती को छुएगी उसके सामने वह घटना चित्र की भांति उसके मस्तिष्क में चलने लगेगी जो उसकी याददाश्त जाने का कारण बनी थी और उस घटना का मुख्य पात्र यानि की विनाश परी ,हाँ अगर रमशा विनाश परी को देखकर मोती को पकड़कर अपने दिमाग पर जोर डाले तो उसकी याद बहुत जल्द वापस आ जाएगी।
''फिर हम सब वहाँ से वापस आगये और जल को मोती में समा दिया इन सब से
यह पता चलता है प्रिंस कि मिज़रा की याद लाने में केवल मिज़रा ही समर्थ है में या तुम नहीं।

Comments
Post a Comment