Skip to main content
ALFAZ KE MOTI
- वह कभी गरीब नहीं होता जो अपने रब से मांगता है।
- वह लोग कभी किसी के नहीं हो सकते जो दोस्त और रिश्ते लिबास की तरह बदलते है।
- जिस चीज का इल्म न हो उसे मत कहो। जिस चीज की ज़रूरत नहीं हो उसे तलाश मत करो.
- माफ़ करना उसके लिए अच्छा होता है जो सज़ा दे सकता है।
- माँ बाप को बुरा मत जानो चाहे उन में लाख बुराइया हो।
- जब अक्ल बढ़ती है तो बाते कम हो जाती है।
- दोस्त की कोई बात बुरी लगे तो खामोश हो जाओ अगर वो वाक़ई में दोस्त है तो खुद समझ जायेगा और अगर न समझे तो वो तुम्हारा दोस्त नहीं।
- प्यार की बात वहा करो जहां प्यार निभाया जाता हो।
Comments
Post a Comment