GANG OF WONDERLAND (part13)


''अरे हम कब से चल रहे है यह अँधेरी गुफा खत्म होने का नाम नहीं ले रही में तो बहुत थक गयी हूँ ''-इशिका एक पत्थर पर बैठते हुए बोली। ''हां में भी बहुत थक गया हूँ ''-आहम भी उसके पास बेठ गया। 
''ठीक है तुम सब थोड़ी देर यहीं बैठकर आराम करो में इस गुफा से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढता हूँ ,रमशा तुम मेरे साथ चलो ''-प्रिंस ने रमशा से कहा तो वह उसके साथ चल पड़ी। 
''तुम्हे क्या लगता है हम कैसे बाहर निकलेंगे ''-चलते-चलते प्रिंस ने रमशा से पूछा। 
''कैसे क्या रास्ता ढूंढेगे ''-रमशा ने कंधे उचकाए तो प्रिंस मुस्कुरा दिया। 
''तुम मुस्कुरा क्यों रहे हो मेने कोई जोक सुनाया ?-रमशा ने चिढ़कर पूछा। 
''सोच रहा हूँ मिज़रा यहां होती तो वह रास्ता ढूंढती नहीं बल्कि खुद रास्ता बना लेती लेकिन लगता है मिज़रा की याद के साथ मिज़रा की सोचने की शक्ति भी चली गयी ''-प्रिंस कुछ सोचते हुए बोला। 
'' हां तो तुम भी तो उसी के दोस्त हो तुम क्यों नहीं बना लेते रास्ता ''-रमशा उसे घूरते हुए बोली। 
''मैने अभी हवा के झोंके को महसूस किया है ''-प्रिंस चलते-चलते रुका था। 
''इसका मतलब बाहर जाने का रास्ता यहीं कहीं है ''-रमशा खुश होकर बोली। 
''हां लेकिन इस गुफा से बाहर जाने का ,इस किताब से नहीं ''-प्रिंस ने इधर-उधर देखते हुए कहा। 
''कोई नहीं बहुत जल्द इस किताब से भी बाहर होंगे ''-रमशा बोली। 
''मिल गया रास्ता रमशा सबको बुला लाओ हम बहुत जल्द इस गुफा से बाहर होंगे ''-प्रिंस ने एक बड़ा सा पत्थर हटाते हुए कहा। 
रमशा सबको बुला लाई कुछ समय बाद वे सब गुफा से बाहर थे। 
''इसे कहते है आसमान से टपके खजूर में अटके ,उस अँधेरी गुफा से बाहर निकले तो इस भयंकर जंगल में भटक रहे है ''-हनी डरते हुए बोला। 
वे गुफा से निकलकर एक जंगल में आ गए थे वहाँ बहुत अजीब-अजीब सी आवाज़े आ रही थी तभी वहाँ बहुत बड़ी बड़ी चमगादड़ आई और नायाब और हनी को उठा कर ले गयी। 
''बचाओ ''-वे दोनों सबसे पीछे चल रहे थे उनकी आवाज़ आने पर उन सबने पीछे मुड़कर देखा था। 
''नायाब '' ''हनी'' -वे सब चिल्लाये ,काफी दूर तक उन्होंने भाग कर उन चमगादड़ का पीछा किया था लेकिन वह अँधेरे में कहीं गायब हो गयी। 
''अब क्या होगा जाने वे चमगादड़ उन दोनों को कहाँ ले गये ''-इशिका रो पड़ी। 
''अरे इशिका चुप हो जाओ तुम्हारे ऐसे रोंने से आहम घबरा रहा है प्लीज हिम्मत से काम लो हम उन दोनों को ढूंढ लेंगे ''- रमशा ने उसे चुप करते हुए कहा। 






Comments