GANG OF WONDERLAND (part7)


 प्रिंस की बात सुनकर यस्वी बोली -''तुम तो ऐसे कह रहे हो जैसे तुम्हे पता न हो कि जादुई नगरी भी वंडरलैंड के एक हिस्से का नाम है जहाँ परिया रहती है ,वैसे भी क्या फर्क पड़ता है कहीं भी रहो ,रहोगे वंडरलैंड पर बोझ ही। 

''बोझ नहीं मौज ,मौज का कारण हूँ में वंडरलैंड वासियो के लिए, समझी तुम ''-प्रिंस शरारत से यस्वी की नाक खींचकर बोला फिर वह वहाँ रुका नहीं क्योकि वह जानता था यस्वी की क्या प्रतिक्रिया होने वाली है। 

                                     ***********

सुबह को रमशा की आँख देर से खुली थी जिस कारण उसकी बस छूट गयी उसे अकेले ही पैदल स्कूल जाना पड़ा। 

''मिज़रा ''-आवाज़ आने पर वह चलते -चलते रुकी थी। उसने इधर-उधर देखा रमशा को कोई नज़र नहीं आया तो उसने अपना वहम समझकर अपना सर झटका था जैसे ही उसने कदम बढ़ाया तो दोबारा आवाज़ आई -''मिज़रा'' 

''कौन ''......कौन है देखो तुम जो कोई भी हो में तुम्हे बता दू में मिज़रा नहीं रमशा हूँ वह थोड़ा घबराई थी। काफी देर तक जब उसे आवाज़ नहीं सुनाई दी तो वह इत्मीनान से स्कूल चली गयी। उसका इत्मीनान पल भर का था उसने अपनी क्लास में कदम भी नहीं रखा था कि पीछे से हनी की आवाज़ आई। 

''रुको'' कौन हो तुम ,झूठ बोलने की तो कोशिश भी मत करना क्योकि में बहुत अच्छे से जानता हूँ कि तुम रमशा नहीं हो तो इसलिए शराफत से बताओ कौन हो तुम ''

रमशा उसकी बात सुनकर घबराते हुए पलटी थी तभी हनी के पीछे से इशिका ,अहम और नायब हँसते हुए निकले थे हनी खुद भी हंसा था। 

''क्या तुम भी हनी तुमने तो मुझे डरा ही दिया मुझे लगा तुम्हे भी यही लगता है कि ''.........

''जस्ट रिलैक्स रमशा ,यह हनी प्रैंक कर रहा था तुम भी इसके प्रैंक में फंस गयी ''-इशिका रमशा की बात काटते हुए बोली। 

                               *********

''बहुत दिन हो गए विनाश परी कोई विनाशकारी काम किये हुए अब तो लगने लगा है जैसे हमने सन्यास ले लिया हो कोई बुरा काम न करने का ''-बड़बोले जो विनाश परी  का साथी था ,विनाश परी  से बोला। 

''सब्र बड़बोले सब्र तुम्हारे इस छोटे से कद में बुराई की जो बड़ी-बड़ी लहरें उठती है उनसे बखूबी वाकिफ हूँ में तुम फ़िक्र मत करो जल्द ही इस अच्छाई की दुनिया में बुराई का तूफान उठने वाला है और यह जरा तूफान से पहले की ख़ामोशी है -हा -हा -हा -विनाश परी की हंसी पुरे विनाशलोक में गूंज उठी थी। 

''लेकिन कैसे विनाश परी में जानने के लिए उत्सुक हूँ ''-बड़बोले खुश होते हुए बोला। 

''बताती हूँ बड़बोले इसके लिए हमे वंडरलैंड जाना होगा वहीँ से में अपना पहला दाँव खेलूंगी ''-कहकर वह दोनों वहाँ से गायब हो गए। 








'

Comments