GANG OF WONDERLAND(part10)
'' होगी कोई इन्ही की साथी इसे भी इसकी बुरी किस्मत यहां खींच लायी है ''-विनाश परी मुस्कुराई। ''मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि इस बुक को मैने पहले भी कहीं देखा है लेकिन कहाँ ?''रमशा बड़बड़ाई। ''ओ.के.में अब बुक को ओपन कर रहा हूँ ''-आहम बुक खोलते हुए बोला। ''आहम रुको यह बुक मत खोलो ''-रमशा ने उसे टोका। ''लेकिन क्यों रमशा बुक ही तो है इसमें इतना डरने की क्या जरुरत ,तुम खोलो आहम ''-हनी ने आहम से कहा। ''विनाश परी यह लड़की तो पुस्तक खोलने से मना कर रही है कहीं आपकी योजना पर पानी न फेर दे ''-बड़बोले ने विनाश परी को सावधान किया। ''ऐसा कुछ नहीं होगा बड़बोले पुस्तक जरूर खुलेगी बस तुम देखते जाओ ''-विनाश परी ने आराम से कहा। ''जाने मुझे यह गट फीलिंग्स क्यों आ रही है की यह किताब नहीं खुलनी चाहिए ''-रमशा अभी बड़बड़ा ही रही थी कि हनी ने किताब खोल दी ,किताब खुलने की देर थी वे चारो उसमे समा गए। ''इशिका ,हनी,आहम ,नायाब ,तुम सब इस बुक में कैसे चले गए ,तुम सब सुन रहे हो ना मु...