Posts

ALFAZ KE MOTI

 वह कभी गरीब नहीं होता जो अपने रब से मांगता है।  वह लोग कभी किसी के नहीं हो सकते जो दोस्त और रिश्ते लिबास की तरह बदलते है।  जिस चीज का इल्म न हो उसे मत कहो। जिस चीज की ज़रूरत नहीं हो उसे तलाश मत करो. माफ़ करना उसके लिए अच्छा होता है जो सज़ा दे सकता है।  माँ बाप को बुरा मत जानो चाहे उन में लाख बुराइया हो।  जब अक्ल बढ़ती है तो बाते कम हो जाती है।  दोस्त की कोई बात बुरी लगे तो खामोश हो जाओ अगर वो वाक़ई में दोस्त है तो खुद समझ जायेगा और अगर न समझे तो वो तुम्हारा दोस्त नहीं।  प्यार की बात वहा करो जहां प्यार निभाया जाता हो।

GANG OF WONDERLAND (part15)

Image
 ''छोड़ो हमे वरना तुम्हे पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा ''-रमशा ने उनका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। ''साथियो इस की ज़ुबान ज्यादा चल रही है ,सबसे पहले इसी का खून पियेंगे जब टे बोलेगी तब ही इसकी ज़बान रुकेगी ''-कहकर चमगादड़ उसकी तरफ बढ़ने लगे।  ''यह तो मिज़रा की तरफ बढ़ रहे है ,मुझे मिज़रा को बचाना होगा ''-प्रिंस खुद से बोला फिर चमगादड़ से कहा -''रुक जाओ उसको छोड़ दो अगर खून पीना ही है तो पहले मेरा पियो।  ''लगता है मरने की ज्यादा जल्दी है ;लेकिन तुम्हारी इच्छा भी पूरी करेंगे लेकिन पहले मरेगी तो यही लड़की ''-वे चमगादड़ फिर से रमशा की तरफ मुड़े,इससे पहले वे रमशा के करीब पहुँचते एक चमगादड़ वहां आया और अपने साथियो से बोला  -''मायावी चुड़ैल यह आ चुकी है हमे उनके स्वागत के लिए जाना होगा।  ''अच्छा है आज दावत में उनको इन इंसानो को परोसेंगे वह हमारी खिदमत से खुश हो जाएगी ''-दूसरा चमगादड़ बोला।  ''जाने से पहले इन्हे एक पिंजरे में बंद कर देता हूँ ताकि भागने की कोशिश ना करे ''-यह कहकर एक चमगादड़ ने जादू किया व...

GANG OF WONDERLAND (part14)

Image
 ''वे चमगादड़ उस दिशा में गए है हमे भी वहीं जाकर देखना होगा ''-प्रिंस ने उनसे कहा तो वे उसकी बात सुनकर उसके पीछे चलने लगे।  चलते-चलते उन्हें रुकना पड़ा था क्योकि सामने बहुत सारे चमगादड़ थे और पास में नायाब और हनी बेहोश पड़े थे प्रिंस ने उन सबको छुपने का इशारा किया वे सब एक पत्थर के पीछे छुप गए। देखते ही देखते उन चमगादड़ ने इन्सान का रूप ले लिया वे इंसानो के रूप में भी इतने भयंकर दिख रहे थे कि इशिका की चीख निकल गयी अगर प्रिंस वक़्त पर उसके मुँह पर हाथ नहीं रखता तो सब चमगादड़ चौकन्ने हो जाते।  ''पागल हो गयी हो वे चमगादड़ हमे देख लेते तो हमे भी कैद कर लेते इसीलिए ऐसी कोई भी बेवकूफी मत करना जिससे हम पकडे जाये ''-प्रिंस ने अपना हाथ हटाते हुए धीरे से कहा। उन तीनो ने हां में गर्दन हिलाई।  ''आज सालो बाद मानव का शिकार मिला है बड़ा मज़ा आएगा इंसानो का खून पीने में ''-एक चमगादड़ बोला और उन दोनों की तरफ बढ़ने लगा।  ''नायब '' हनी ''में यहां बैठकर अपनी बहन और अपने दोस्त को मरते हुए नहीं देख सकता,में उन्हें बचाने जा रहा हूँ ''-आहम जा...

GANG OF WONDERLAND (part13)

Image
''अरे हम कब से चल रहे है यह अँधेरी गुफा खत्म होने का नाम नहीं ले रही में तो बहुत थक गयी हूँ ''-इशिका एक पत्थर पर बैठते हुए बोली। ''हां में भी बहुत थक गया हूँ ''-आहम भी उसके पास बेठ गया।  ''ठीक है तुम सब थोड़ी देर यहीं बैठकर आराम करो में इस गुफा से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढता हूँ ,रमशा तुम मेरे साथ चलो ''-प्रिंस ने रमशा से कहा तो वह उसके साथ चल पड़ी।  ''तुम्हे क्या लगता है हम कैसे बाहर निकलेंगे ''-चलते-चलते प्रिंस ने रमशा से पूछा।  ''कैसे क्या रास्ता ढूंढेगे ''-रमशा ने कंधे उचकाए तो प्रिंस मुस्कुरा दिया।  ''तुम मुस्कुरा क्यों रहे हो मेने कोई जोक सुनाया ?-रमशा ने चिढ़कर पूछा।  ''सोच रहा हूँ मिज़रा यहां होती तो वह रास्ता ढूंढती नहीं बल्कि खुद रास्ता बना लेती लेकिन लगता है मिज़रा की याद के साथ मिज़रा की सोचने की शक्ति भी चली गयी ''-प्रिंस कुछ सोचते हुए बोला।  '' हां तो तुम भी तो उसी के दोस्त हो तुम क्यों नहीं बना लेते रास्ता ''-रमशा उसे घूरते हुए बोली।  ''मैने अभी हवा ...

ANMOL BAATE

Image
                            (1) अच्छे के साथ अच्छे रहो मगर बुरे के साथ बुरा मत करो क्योकि तुम पानी से खून धो सकते हो लेकिन खून से खून नहीं।                               (2) गम और मुश्किलात सिर्फ अल्लाह को बताया करो इस यकीन के साथ की वो तुम्हे जवाब भी देगा और तकलीफ भी दूर करेगा।                              (3) अपनी ज़िन्दगी में हर किसी को अहमियत दो। जो अच्छा होगा ख़ुशी देगा। जो बुरा होगा सबक सिखाएगा।                             (4)  कभी यह देखना चाहते हो की तुम कितने अमीर हो तो अपनी दौलत मत गिनना ,अपनी आँखों से कुछ आंसू गिराना और देखना कितने हाथ उनको समेटने के लिए आगे बढ़ते है। 

GANG OF WONDERLAND(Part12)

Image
 ''हां अभी करती हूँ ''-रमशा ने हाथ आगे किया।  ''रमशा यह क्या तुम इतनी देर से हवा में बाते कर रही हो ''-इशिका जो उसे देख रही थी उससे बोली।  ''हां में वो उपरवाले से दुआ कर रही थी कि हम सब को बचाले ''-उसने सफाई दी फिर सबसे नज़रे बचाकर उसने मोती की जाग्रित किया। मोती जाग्रित  ही प्रिंस वहां आ गया जहां पुस्तक पड़ी थी।  ''मेरा शक सही था यह वही पुस्तक है और जहां  तक में जानता हूँ यह काम विनाश परी के अलावा कोई और नहीं कर सकता तुम्हे तो में बाद में देखूगा विनाश परी ,बहुत जल्द तुम्हारे विनाश के  साथ आउगा यह वादा मेरा ''-प्रिंस ने पुस्तक पर हाथ रखा तो वह भी उसमे समा गया।  ''विनाश परी यह तो प्रिंस था यह क्यों इस पुस्तक चला गया ''-बड़बोले बोला।  ''बड़बोले इसे कहते है एक तीर तीन शिकार -मिज़रा,प्रिंस और मेरी बुराई की दुनिया की आज़ादी -हा -हा -हा -विनाश परी एक बार फिर हंसी थी।  ''हेलो एवरीवन ''-प्रिंस की आवाज़ पर वे सब पीछे मुड़े।  '' पिंकू तुम यहां कैसे ''-हनी ने आगे बढ़कर सवाल पूछा था।  ...

GANG OF WONDERLAND(part11)

Image
 ''मिज़रा जीवित है असम्भव ,ऐसा नहीं हो सकता मैने खुद अपने हाथो से उसका अंत किया था ''-विनाश परी को अपनी आँखों पर जैसे यकीन नहीं आया।  ''उन सब को बचाने के लिए मुझे भी इस बुक के अंदर जाना होगा ,अपने दोस्तों को बचाने के लिए मेरे पास बस एक यही रास्ता है ''-रमशा ने कहकर जैसे ही उस बुक पर हाथ रखा वह भी उसके अंदर समा गयी।                                   ********** ''कितना सूना हो गया है हमारा वंडरलैंड प्रिंस ,पहले कितनी खुशहाली थी लेकिन अब लगता है सब रूठ गया हमसे ,पता नहीं मिज़रा की याददाश्त कब वापस आएगी और जेसमीन कब हमारे साथ होगी ?''-यस्वी उदास लहज़े में बोली।  ''यस्वी मुझे अंदर ही अंदर बेचैनी हो रही है ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मिज़रा किसी मुसीबत  में हो प्लीज तुम अपनी शक्ति से देखो ना कहीं वह सच में तो किसी मुसीबत में तो नहीं ''प्रिंस ने यस्वी से कहा।  ''प्रिंस में नहीं देख पा रही हूँ मिज़रा जहाँ कहीं भी है मेरी दिव्य दृष्टि वहाँ तक नहीं पहुंच पा रही है ''-यस्वी ने अपनी बंद आँखे ख...

GANG OF WONDERLAND(part10)

Image
''  होगी कोई इन्ही की साथी इसे भी इसकी बुरी किस्मत यहां खींच लायी है ''-विनाश परी मुस्कुराई।  ''मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि इस बुक को मैने पहले भी कहीं देखा है लेकिन कहाँ ?''रमशा बड़बड़ाई। ''ओ.के.में अब बुक को ओपन कर रहा हूँ ''-आहम बुक खोलते हुए बोला।  ''आहम रुको यह बुक मत खोलो ''-रमशा ने उसे टोका।  ''लेकिन क्यों रमशा बुक ही तो है इसमें इतना डरने की क्या जरुरत ,तुम खोलो आहम ''-हनी ने आहम से कहा।  ''विनाश परी यह लड़की तो पुस्तक खोलने से मना कर रही है कहीं आपकी योजना पर पानी न फेर दे ''-बड़बोले ने विनाश परी  को सावधान किया।  ''ऐसा कुछ नहीं होगा बड़बोले पुस्तक जरूर खुलेगी बस तुम देखते जाओ ''-विनाश परी ने आराम से कहा।  ''जाने मुझे यह गट फीलिंग्स क्यों आ रही है की यह किताब नहीं खुलनी चाहिए ''-रमशा अभी बड़बड़ा ही रही थी कि हनी ने किताब खोल दी ,किताब खुलने की देर थी वे चारो उसमे समा गए।  ''इशिका ,हनी,आहम ,नायाब ,तुम सब इस बुक में कैसे चले गए ,तुम सब सुन रहे हो ना मु...

GANG OF WONDERLAND(part9)

Image
 ''रमशा अभी तक क्यों नहीं आई कहीं वो हमसे बदला तो नहीं ले रही कि हमने उसके साथ प्रैंक किया और अब वह हमारे साथ प्रैंक कर रही हो ''-हनी उन तीनो से बोला ,वे सब रमशा की बताई हुई जगह पर उसके आने का इंतज़ार कर रहे थे।  ''बड़बोले देख रहे हो यह रहे मेरा शिकार यह बच्चे बनेगे इस द्वार की कुंजी ''-विनाश परी उन चारो को देखकर बोली।  ''कैसे विनाश परी उन सब को तुम इस पुस्तक के अंदर भेजोगी क्योकि मुझे नहीं लगता कि वे इतनी आसानी से बेवकूफ बनेगे ''-बड़बोले ने कहा।  ''तुम देखते जाओ बड़बोले यह बच्चे इस  पुस्तक के अंदर प्रवेश भी करेंगे और इस पुस्तक में छुपी बुराई को भी आज़ाद करेंगे ''-विनाश परी ने कहकर एक लड़की का रूप ले लिया।  ''मुझे नहीं लगता रमशा आएगी उसने हम सब को बेवकूफ बनाया है ,वंडरलैंड जैसी कोई जगह है ही नहीं ''-आहम से और इंतज़ार नहीं हो रहा था तो उन तीनो ने भी उसकी  हां में हां मिलायी। वे चारो जाने के लिए पलटे तो पीछे से किसी की पुकारने की आवाज़ पर उन्होंने पीछे देखा  तो एक लड़की वह खड़ी थी उन चारो के मुड़ते ही वह उनसे बोली-'...

EK KHWAHISH (part1)

Image
 ट्रैन मुंबई के स्टेशन पर आ चुकी थी जैसे ही ट्रैन रुकी तो वह नीचे उतरी उसके हाथ सामान से भरे हुए थे एक हाथ में बड़ा सा बेग था और दूसरे में छोटा। उसने देखा चारो तरफ भीड़ ही भीड़ थी। बहुत शोर था यहाँ ,उसे अपने गांव का माहौल याद आया जहां शांति थी और चारो तरफ हरियाली। वह एक पेपर लिए हुए थी उस पर उस जगह का एड्रेस लिखा हुआ था जहाँ उस की मंज़िल थी वह ऑटो वाले के पास जाकर बोली -''भैया इस एड्रेस पर जाना है।  ''मैडम 600 रुपए का भाड़ा लगेगा ''-ऑटो वाला एड्रेस देखकर बोला।  किराया सुनकर उसकी बड़ी बड़ी आँखे हैरत से फैलकर और बड़ी हो गयी -''अरे भैया मुंबई में ही जाना है मुंबई से बाहर नहीं जो इतना किराया बता रहे हो।  ''मैडम लगता है आप यहां पहली बार आई है इसलिए ऐसी बाते कर रही है चलना है तो चलो फ़ोकट में हमारा वक़्त न बर्बाद करो ''-ऑटो चालक बोला तो वह चुपचाप ऑटो में बैठ गयी लगभग आधे घंटे के बाद वह अपनी मंज़िल पर पहुंच गयी। वह ऑटो से नीचे उतर गयी उसने ऑटो वाले को पैसे देकर जैसे ही मुड़ी तो चौक गयी ''-अरे वाओ क्या बंगलो है मेने तो सपने में भी ऐसा बंगला नही देखा ...

GANG OF WONDERLAND (part8)

Image
  ''चुलबुल परी आपने हमे पुस्तकघर में क्यों बुलाया है ''-यस्वी और प्रिंस चुलबुल परी के बुलाने पर वहाँ आये थे।  ''वह इसलिए प्रिंस,यह पुस्तक देख रहे हो ''-चुलबुल परी के हाथ में काफी बड़ी पुस्तक थी।  ''यह तो बड़ी विचित्र पुस्तक है ,है क्या ऐसा इस पुस्तक में ''-यस्वी ने पुस्तक को देखते हुए कहा।  ''यह कोई मामूली पुस्तक नहीं है यस्वी ,इस पुस्तक में एक पूरी दुनिया है बुराई की दुनिया ,जिसे रानी परी  ने इस पुस्तक में कैद कर रखा है ''-चुलबुल परी ने उनको बताया।  ''फिर तो हमे इस पुस्तक को किसी सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए जहाँ बुराई के हाथ इस तक पहुंच ना पाए ''-प्रिंस ने चिंता जताई।  ''हाथ भी लग जाये तब भी कुछ नहीं कर सकती बुराई क्योकि उस बुराई की दुनिया को इस दुनिया में लाने के लिए इस पुस्तक में जाकर दोनों दुनिया के बीच का द्वार खोलना होगा जो कोई अच्छा और सच्चा बच्चा ही कर सकता है फिर भी हमे सावधानी बरतनी होगी इसलिए मेने इस पुस्तक को यह पुस्तकघर में रखा है क्योकि इतनी सारी पुस्तको में कोई इसे पहचान नहीं पायेगा। -चु...

GANG OF WONDERLAND (part7)

Image
 प्रिंस की बात सुनकर यस्वी बोली -''तुम तो ऐसे कह रहे हो जैसे तुम्हे पता न हो कि जादुई नगरी भी वंडरलैंड के एक हिस्से का नाम है जहाँ परिया रहती है ,वैसे भी क्या फर्क पड़ता है कहीं भी रहो ,रहोगे वंडरलैंड पर बोझ ही।  ''बोझ नहीं मौज ,मौज का कारण हूँ में वंडरलैंड वासियो के लिए, समझी तुम ''-प्रिंस शरारत से यस्वी की नाक खींचकर बोला फिर वह वहाँ रुका नहीं क्योकि वह जानता था यस्वी की क्या प्रतिक्रिया होने वाली है।                                       *********** सुबह को रमशा की आँख देर से खुली थी जिस कारण उसकी बस छूट गयी उसे अकेले ही पैदल स्कूल जाना पड़ा।  ''मिज़रा ''-आवाज़ आने पर वह चलते -चलते रुकी थी। उसने इधर-उधर देखा रमशा को कोई नज़र नहीं आया तो उसने अपना वहम समझकर अपना सर झटका था जैसे ही उसने कदम बढ़ाया तो दोबारा आवाज़ आई -''मिज़रा''  ''कौन ''......कौन है देखो तुम जो कोई भी हो में तुम्हे बता दू में मिज़रा नहीं रमशा हूँ वह थोड़ा घबराई थी। काफी देर तक जब उसे आवाज़ नहीं सुनाई दी तो वह इत...

GANG OF WONDERLAND (part6)

Image
 ''अरे रमशा बेटा आगई तुम, पिकनिक अच्छे से एन्जॉय की ना''-रमशा के घर आते ही मम्मी ने पूछा था।  ''हाँ मम्मी खूब एन्जॉय किया सच में बहुत मज़ा आया और आपको पता है मेने एक ऐसी जगह देखी जो आज तक किसी ने नहीं देखी होगी ''- वह मम्मी से कुछ नहीं छुपाती थी।  ''तुमने क्या वो तो सारे बच्चो ने देखी होगी ''-मम्मी आराम से बोली।  ''नहीं मम्मी वो तो सिर्फ मे''...............   अच्छा -अच्छा चलो फ्रेश हो जाओ में तुम्हारे लिए डिनर लगाती हूँ ''- मम्मी ने उसे बीच  में ही टोका था।  ''नहीं मम्मी मुझे भूक नहीं है में बहुत थक गयी हूँ इसलिए मुझे नींद आ रही है में सोने जा रही हूँ गुड नाईट ''-रमशा कहकर अपने कमरे  चली गयी।  रमशा सो गयी तो उसे एक सपना दिखाई दिया जिसमे वह  भाग रही थी उसके पीछे  एक भयंकर दानव था ,वह डरकर भाग ही रही थी कि उसका पैर फिसला और नीचे गिर गयी वह दानव उसके बिलकुल करीब आ चुका था रमशा ने जैसे ही अपने आपको बचाने के लिए अपना हाथ आगे किया उसमे से कुछ जादुई तरंगे निकली और सामने खड़ा दानव जल कर भस्म हो गया।  हड़बड़ा कर...

GANG OF WONDERLAND (part5)

Image
 ''यह लो तुम्हारी बॉल ,वैसे यह बॉल मेरे लिए बहुत लकी निकली ''-रमशा ने आहम  को बॉल देते हुए कहा उसकी बात सुनकर बाकि सब नासमझी से मुँह ताकने लगे |  ''इतनी देर लगा दी बॉल वापस लाने में पता है कब से तुम्हारा वेट कर रहे है हम तो डर  गए थे कि  कहीं तुम्हे कुछ खैर हनी तो प्रिंसिपल मेम को बताने जा रहा था वो तो मेने रोक लिया वैसे भी बस ठीक हो गयी है चलो अब जल्दी सारे बच्चे बस में बेठ चुके है ''-इशिका ने बताया तो वे चारो भी उसके पीछे जाने लगे |  ''क्या इन्हे बता दू वंडरलैंड के बारे में ,नहीं अभी बताया तो यकीन नहीं करेंगे उल्टा मज़ाक बनायेगे मौका देखकर बताऊगी ''- रमशा के दिमाग में सिर्फ वंडरलैंड चल रहा था उसका पूरा रास्ता यही सोचते हुए गुज़रा |                                                             😊😊😊 ''यस्वी  तुमने मुझे मिज़रा को सच बताने से क्यों रोका यह तुम भी जानती हो कि वह मिज़रा ही...

GANG OF WONDERLAND (part 4)

Image
 उस लड़के के चेहरे पर हैरत थी -''मिज़रा तुम वापस आ गयी ,कहाँ  थी इतने दिनों से ,पता है हमने तुम्हे कहाँ  कहाँ  नहीं ढूँढा चलो यस्वी के पास कितनी खुश होगी वह तुम्हे देखकर |  ''रुको मेरा नाम रमशा है मिज़रा नहीं और में किसी मिज़रा को नहीं जानती ,में तो यहाँ  यह गेंद लेने आई थी मेने देखा यह जगह बहुत अद्भुत है तो मेने सोचा थोड़ा घूम लू माफ़ करना बिना इज़ाज़त के ऐसे घूम रही हूँ  वैसे इस जगह का नाम क्या है ''-रमशा ने उस लड़के से पूछा जो अभी भी हैरत  से उसे ही देख रहा था |  ''मिज़रा में प्रिंस, यह वंडरलैंड, तुम्हारा वंडरलैंड, हमारा प्यारा वंडरलैंड क्या तुम जानती नहीं इस जगह को ,घर है हमारा ''-प्रिंस को अब भी यकीन नहीं आ रहा था कि वह मिज़रा नहीं रमशा है |  रमशा उसकी बातो से परेशान होकर बोली-''नहीं में तो यहाँ पहली बार आई हूँ लेकिन मेरी एक बात समझ में नहीं आ रही है वह जो तस्वीर है उसमे मेरी जैसी दिखने वाली लड़की कौन है जाहिर सी बात है में तो यहाँ  पहली बार आई हु तो में तो हो नहीं सकती ................   ओह अच्छा अब मेरी समझ ...

GANG OF WONDERLAND (part3)

Image
 रमशा ने देखा की वह किसी गुफा के अंदर नहीं बल्कि वो जहाँ  खड़ी थी वो एक अद्भुत जगह थी इतनी सुंदर कि ऐसी जगह आज़तक उसने अपनी लाइफ में पहले कभी भी नहीं देखी थी यहाँ  तक कि  टीवी में भी नहीं, हर जगह शांति थी इतनी  शांति कि उसके पैरों की आहटे सुनाई  दे रही थी वहाँ  की जमीन ऐसी थी जैसे फूलो की  मखमली चादर वहाँ  बिछी हो | एक पल को रमशा को ऐसा लगा जैसे वह इस जगह को जानती हो वो भी बहुत अच्छे से |  वह आगे चलकर एक तरफ मुड़ गयी फिर अपने आप से बोली -''अरे वाह मुझे तो लग रहा था कि इस तरफ कोई महल है पर यहाँ  तो सचमुच एक महल है कितना सुन्दर है यह महल ,बिलकुल जादुई कहानियों की तरह | क्या यह जगह वाक़ई जादुई है? खेर जो भी हो मुझे यहाँ घूमना चाहिए ऐसे मोके रोज नहीं मिलते जिनपे चौके  लग जाये |  वह महल के अंदर चली गयी ,जैसे ही उसने  महल के अंदर कदम रखा उस पर फूलो की बरसात होने लगी ,रमशा ख़ुशी से गाने लगी -''खुशियों की बरसात हुई , फूलो की बौछार हुई |  वह आगे बढ़ गयी वहाँ  उसे एक कक्ष दिखाई द...

GANG OF WONDERLAND (part 2)

Image
 ''क्या हुआ ड्राइवर भैया ''-प्रिंसिपल मैडम ने ड्राइवर से  अचानक बस रुकने की वजह पूछी थी |  ''मैडम लगता है टायर पंक्चर हो गया है ''- कहते हुए ड्राइवर बस से उतरा था फिर प्रिंसिपल मैडम के पास आया और बोला -''मैडम बस का पूरी तरह बर्स्ट हो गया है जंगल में मैकेनिक नहीं  मिलेगा में आस -पास देखकर आता हु ''- यह कहकर ड्राइवर  वहाँ  से  चला गया |   सब बच्चे और टीचर्स बस से उतर गए |  टीचर्स ने बच्चो को इधर- उधर न जाने की हिदायत दी कहा -''जो भी स्टूडेंट इधर उधर जायेगा उसे पनिशमेंट मिलेगी बस ठीक होने में  टाइम था ऊपर से ड्राइवर अंकल भी कही दिखाई नहीं दे रहे थे | रमशा प्रिंसिपल मैडम से बोली -'' मेम जब तक ड्राइवर अंकल आएंगे तब तक तो हम बस में बैठे बैठे बुरी तरह बोर हो जायेगे क्या हम ऐसा नहीं कर  सकते जब तक बस ठीक हो हम सड़क के उस  पार अपने-अपने  टेंट  लगा लेते है |  रमशा  की बात सुनकर मेम बोली -''लेकिन रमशा उधर तो जंगल है उधर रुकने का  रिस्क नहीं ले सकते है जंगल में  जंगली जानवर  भी हो सकते ...

GANG OF WONDERLAND (part 1)

Image
''रमशा उठ जाओ बेटा 7 :00 बज रहे है फिर पिकनिक की बस छूट जाये तो मुझसे शिकायत मत करना की समय पर उठाया नहीं'' -किचन से मम्मी की आवाज़ आने पर उसने अपने कानो पर तकिया रख लिया और फिर से सोने की कोशिश करने लगी | अबकी बार मम्मी आवाज़ देने की बजाए खुद उसके कमरे में आकर बोली ,''देखो रमशा उठ जाओ 7 :15 am हो रहे हे तुम्हारी पिकनिक की बस ...........   😨   इतना सुनकर रमशा हड़बड़ा कर उठी -''क्या पिकनिक की बस छूट गयी ओह नो सिर्फ आधा घंटा बाकि है मम्मी आप मेरे कपडे और ब्रेकफास्ट रेडी कर दीजिये में  फ्रेश होकर आती हूँ ''| वह तूफान की तरह बाथरूम में गयी और आंधी की तरह बाहर आ गयी |  तैयार होकर नीचे आते हुए वह मम्मी से बोली -''मम्मी मेरा ब्रेकफास्ट और टिफिन तैयार है ''|  ''यस बेटा  तुम्हारा नास्ता भी रेडी है और तुम्हारा सारा पिकनिक का सामान भी इस बेग में रख दिया है मेरे होते हुए तुम्हे टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है ''|  ''आप दुनिया की सबसे बेस्ट मॉम  है  आई लव यू सो मच ''-रामशा ने  लाड से बाहे मम्मी  के गले में डाली |  ...

shayari for love

Jaan kar bhi na jaan paau kuch is tarah se nadaan hu mai, Mohabbat ka deep jalaye nafrato ke toofan se anjan hu mai, Kese karu  mai paar mushkil hai ghadi  bhut  Duniya ki is matlabi bheed mai gumnaam hu mai. Manzil meri door hai safar abhi baaki hai ; Shama ko bhi jalna hoga aesa parwaan hu mai.